Advertisement

home

मिशन शक्ति 5.0 मेधावी छात्रा राधा बनी एक दिन के लिए एसडीएम, शिकायतें सुनीं 

बरेली। मीरगंज बेटियों को सशक्त बनाने और प्रशासनिक कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को आर पी डिग्री कालेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राधा को एक दिन के लिए सांकेतिक एसडीएम बनाकर पद का दायित्व सौंपा गया।वह चुरई दलपतपुर गांव निवासी तेजराम की पुत्री हैं। कार्यालय में पहुंचने पर एसडीएम आलोक कुमार ने बुकें देकर नवागत एसडीएम का स्वागत किया और अपनी कुर्सी सौंप दी।कुर्सी पर बैठने के साथ छात्रा ने एसडीएम के दायित्वों को समझा, बल्कि प्रशासनिक कार्य प्रणाली और भविष्य में अवसरों को लेकर भी जानकारी प्राप्त की। एसडीएम आलोक कुमार भी छात्रा के साथ बगल में पड़ी कुर्सी पर बैठे। छात्रा ने एसडीएम के रूप में एडीएम से वीडियो कॉल पर वार्ता की।एडीएम ने एसडीएम पद से जुड़े कर्तव्य और अधिकारों के निर्वहन के बारे में छात्रा को बताया। छात्रा ने उपस्थिति पंजिका को हाथ में लेकर अवलोकन किया। कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान आलोक कुमार ने छात्रा को एसडीएम के कार्य व जिम्मेदारियां बताई। इसके बाद छात्रा ने कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की शिकायतें/समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियत समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उनके समक्ष कुल 22 शिकायतें प्रस्तुत हुई।जिसमें से राशन कार्ड से संबंधित एक शिकायत का तुरंत निस्तारण कर दिया। इस दौरान तहसीलदार , नायब तहसीलदार,रजिस्ट्रार कानूनगो,आपूर्ति निरीक्षक ने उनका सहयोग किया। छात्रा ने बताया कुर्सी पर बैठने के बाद ही जिम्मेदारी का एहसास होता है। जिम्मेदारी निभाने के लिए तरह-तरह की परेशानियों से गुजरना होता है। उन्होंने पीईएस करके शिक्षा अधिकारी बनने का लक्ष्य बनाया था , लेकिन यहां से मिली प्रेरणा से अब आईएएस बनकर राष्ट्र व समाज की सेवा करने की तैयारी करना चाहती हैं।इसके लिए प्रयास करेंगी। क्योंकि एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर उन्हें काफी गर्व महसूस हुआ। जन सुनवाई समय अवधि समाप्त होने के बाद उनको सरकारी गाड़ी से उनके घर तक पहुंचवाया गया। एसडीएम ने बताया कि छात्रा को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया है। यह कदम बेटियों को बढ़ावा देने के लिए है। एसडीएम ने छात्रा को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। एसडीएम ने बताया इस पहल का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता और उनमें यह भावना पैदा करना है कि वह भविष्य में सशक्त बनकर समाज की सेवा कर सकती हैं उन्होंने छात्रा को पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

9 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

10 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

10 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

2 days ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

2 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago