पीलीभीत।प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में आज विद्यालय स्तरीय हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा की स्पेल बी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। हिंदी भाषा की श्रुतलेख प्रतियोगिता में कौशल राज और रेनू कुमारी, सुलेख प्रतियोगिता में ऋषभ और झलक वर्मा, हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कृष्णा और प्रांशी, कविता पाठ प्रतियोगिता में आकाश और झलक वर्मा तथा हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कृष्णा और प्रांशी विजेता बने। इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा की श्रुतलेख प्रतियोगिता में आकाश और रेनू कुमारी, सुलेख प्रतियोगिता में ऋषभ और पल्लवी, स्पेल बी में कौशल राज और सोनी, कविता पाठ प्रतियोगिता में आर्यन कुमार मौर्य और गुंजन तथा क्विज में पल्लव मौर्य और आयुषी सागर विजेता बने। सभी विजेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्रीमती अंजना शुक्ला, श्रीमती प्रगति धामी और श्रीमती ममता देवी उपस्थिति रहीं।
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…