Advertisement

home

सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल 2 आईसीयू में भर्ती

बरेली:फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा — तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद स्ट्रीट लाइट पोल को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जा घुसी।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात लगभग 10 बजे हुआ जब कस्बे के लोधी नगर निवासी छह युवक कार से कहीं जा रहे थे। अचानक नियंत्रण खोने पर कार डिवाइडर पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पलटकर विपरीत दिशा में जा पहुँची।

हादसे में कार सवार सभी छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 1 व्यक्ति की मौत हो गयी 4 लोग घायल 2 आईसीयू में भर्ती बताए जा रहे हैं।आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार हादसे का कारण तेज़ रफ़्तार बताया जा रहा है। कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

18 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

18 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

18 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

21 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

21 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

23 hours ago