Advertisement

home

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बरखेड़ा में प्रारंभ


बरखेड़ा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरखेड़ा नगर का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग रविवार को एच.आर.पी. डिग्री कॉलेज परिसर में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र में सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार ने कहा कि संघ भारतीय संस्कृति के संवर्धन और “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को आत्मसात करते हुए समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित, चरित्रवान व्यक्तियों का निर्माण करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि संघ ने आज तक देश के करोड़ों युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र समर्पण के मार्ग पर प्रेरित किया है, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

भद्रपाल गंगवार ने बताया कि भारतीय संस्कृति प्रकृति के अनुकूल जीवन पद्धति है और संघ ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ के भाव के साथ समरसता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रशिक्षण हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज का व्यापक सहयोग मिलता है।

तीन दिवसीय वर्ग में लगभग 40 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें विद्यार्थी, व्यवसायी, शिक्षक और कृषक वर्ग के 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक शामिल हैं। प्रशिक्षार्थियों को योग, व्यायाम, मार्शल आर्ट, दंड, नियुद्ध सहित विभिन्न शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वर्ग संचालन में मुख्य शिक्षक राकेश गंगवार, वर्ग शारीरिक प्रमुख शिवम गंगवार, वर्ग कार्यवाह दीपक पांडे, सर्व व्यवस्था प्रमुख शेर सिंह राठौर, बौद्धिक प्रमुख मदन लाल गंगवार, वर्ग कार्यालय प्रमुख अनिकेत गोस्वामी, नगर प्रचारक अंकित जी, नगर संघचालक दिनेश गंगवार, विमलेश कुमार एवं मुकेश कुमार सहित अनेक स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका रही।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

17 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

17 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

17 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

20 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

20 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

22 hours ago