Advertisement

home

लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को सामने से मारी टक्कर, युवक की हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बिलसंडा । विकासखंड की न्याय पंचायत दियोरिया कला निवासी लालू गुप्ता का बड़ा बेटा शिवम गुप्ता रविवार को प्रातः 10:00 बजे अपने घर से बाइक लेकर किसी काम से बीसलपुर की ओर जा रहा था।
इस दौरान गांव मकरंदपुर रोशन सिंह और बलदेवपुर के बीच गन्ना क्रय केंद्र के निकट tahsil तहसील बीसलपुर की ओर से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए शिवम गुप्ता उम्र 25 वर्ष की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाल दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई वहीं दूसरीऔर ट्रैक्टर को अभिरक्षा में ले लिया वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर चालक मौका पाकर घटनास्थल से फरार हो गया।
पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक कोतवाली क्षेत्र का ही बताया जा रहा है।
पुलिस ट्रैक्टर चालक की सर गर्मी से तलाश कर रही है।
इस भयानक हादसे में दियोरिया निवासी शिवम गुप्ता की दर्दनाक मौत की खबर से पूरे जनपद एवं बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दियोरिया कोतवाल दिगंबर सिंह ने बताया पीड़ित की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है ट्रैक्टर को अभि रक्षा में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

5 hours ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 day ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

2 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

2 days ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

2 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

2 days ago