बरेली। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आठ दिन से लापता युवक का शव रविवार देर रात खेत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान सेवाज्वालपुर निवासी 24 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र 27 अक्टूबर की शाम मेला देखने गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिवार ने अगले दिन से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार देर रात शाही-शेरगढ़ रोड पर खजुरिया गांव के पास खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक के पिता चुन्नीलाल ने शव की पहचान की, जिसके बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वीरेंद्र की हत्या उसी रात कर दी गई थी।
फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और हत्यारों की तलाश तेज कर दी गई है।
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…
जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…