बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को ठिरिया खेतल गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कैंटर गाड़ी से अचानक सीएनजी गैस का तेज रिसाव होने लगा। जानकारी के अनुसार कैंटर चालक वीरपाल बरेली चौबारी रामगंगा से सीएनजी भरी कैंटर लेकर रामपुर के जैन पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान फतेहगंज पश्चिमी के नेशनल हाईवे पर ठिरिया खेतल के पास अचानक सिलेंडर से एक पाइप निकल गया और गैस का तेज बहाव शुरू हो गया।
गैस की गंध और आवाज से घबराए राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। और इस दौरान चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने पुलिस टीम व हाईवे पेट्रोलिंग टीम के साथ मिलकर ट्रैफिक रोक दिया, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति पर काबू पाया। इस बीच चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोककर दूर हट गया। वहीं आसपास मौजूद पेट्रोल पंप कर्मियों और ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलेंडर का वॉल्व बंद किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि गैस पूरी तरह निकल जाने से किसी प्रकार की जनहानि या आग लगने की घटना नहीं हुई।
चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…
बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…
पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…
दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…
डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…
Edited by: mohit पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित धन्वंतरी अस्पताल में हाथ के…