बरेली।आला हज़रत खानदान की बहू रह चुकी निदा खान ने मौलाना तौकीर रज़ा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, रात में एक अज्ञात व्यक्ति निदा खान के घर में घुस गया। निदा खान का आरोप है कि उस व्यक्ति ने छुरा दिखाकर उन्हें धमकाया और जान से मारने की नीयत जाहिर की। लेकिन जैसे ही घरवाले पहुंचे, हमलावर धमकी देकर फरार हो गया।
निदा खान ने इस घटना का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है, जिसमें कथित हमलावर को देखा जा सकता है।
निदा खान का कहना है कि उन्हें मौलाना तौकीर रज़ा और उनके समर्थकों से खतरा है। उन्होंने कहा कि यह हमला उनकी चल रही कानूनी लड़ाइयों से जुड़ा हो सकता है। निदा खान अपने शौहर के खिलाफ काफी समय से कोर्ट में कानूनी मुकदमा लड़ रही हैं।
निदा का यह भी आरोप है कि मौलाना तौकीर रज़ा के पास आय का कोई स्पष्ट स्रोत नहीं है, फिर भी वे बड़ा प्रभाव रखते हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना बारादरी पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज और वीडियो की जांच कर रही है।
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…
बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…