बरेली ।बारादरी थाना क्षेत्र स्थित पीलीभीत रोड पर आज फिर से बीडीए की बड़ी कर्रवाई देखने को मिली। तौकीर रज़ा के करीबी माने जाने वाले आरिफ़ के शोरूम पर दूसरे दिन भी बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस का भारी बल मौके पर तैनात रहा।
बताया जा रहा है कि बुधवार को बीडीए टीम ने आरिफ़ की 16 दुकानों की पूरी मार्किट को अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्त कर दिया था। आज उसी क्रम में पीलीभीत रोड स्थित शोरूम पर भी कर्रवाई जारी है। अधिकारियों के अनुसार यह निर्माण भी बिना मानचित्र पास कराए बनाया गया था।
बीडीए की टीम सुबह से ही सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंची और शोरूम के हिस्सों को धराशायी करना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान भीड़ जमा न हो इसके लिए पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…
बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…
पीलीभीत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन और आईजीआरएस (IGRS) जनशिकायतों के त्वरित निपटारे…
पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब दर्ज…
बरखेड़ा : थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के…
बरखेड़ा। कस्बा के वार्ड नं 10 निवासी मो० खुर्शीद पुत्र मकसूद अहमद ने जिलाधिकारी को…