Advertisement

home

 घर से चोरी करके निकले चोर को मय सामान के पड़ोसियों ने पकड़ा, दो फरार

बरेली। मीरगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में चोरी करके निकल रहे एक चोर को पड़ोसियों ने दबोच लिया जिसके पास चोरी का सामान भी बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दो चोर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े चोर व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े युवक को जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँव तिलमास में बीती रात चोरों ने चोरी की योजना बनाई और मूर्त रूप देने के लिए मो सेन के घर में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम देने लगे सफल भी हो गए थे कि इससे पहले पड़ोसी जाग गए और हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने एक चोर को एक परात व एक पतीली के साथ दबोच लिया घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई जहां पहुंची पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में ले लिया। और थाने पर लाकर उसके साथियों के बारे में पूंछताछ कि तो आरोपी विकास कुमार गौतम पुत्र बहोरन निवासी मसीहाबाद ने बताया उसके जो दो अन्य साथी फरार हुए हैं उनका नाम अनिल पुत्र मथुरा प्रसाद और विशाल पुत्र नंदकिशोर निवासी उपरोक्त है। पुलिस ने तिलमास निवासी मो यासीन पुत्र शफी आलम की तहरीर पर मुकदमा लिखकर पकड़े गए आरोपी को लिखापढ़ी के साथ चालान सक्षम न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया है

Express views

Recent Posts

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…

5 hours ago

दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

बरेली ।कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम…

5 hours ago

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का योगी सरकार पर हल्ला बोल, धान की खरीद शून्य, गन्ने का 209 करोड़ बकाया, बोले इस्तीफा दें राज्यमंत्री

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने सोमवार को प्रेस…

5 hours ago

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

1 day ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

1 day ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

1 day ago