Advertisement

home

लोहे के बक्से 9 साल के बच्चे की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बरेली। दिल्ली–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नकटिया नदी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों में रखा एक संदिग्ध बक्सा राहगीरों को नजर आया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला तो अंदर करीब आठ साल के एक मासूम का शव मिलने से सभी सकते में आ गए। बच्चे की बाईं आंख क्षतिग्रस्त थी, जिस कारण घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं और गहरी हो गई हैं।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चे की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और उसके बाद शव को सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया। मासूम के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जो हत्या की पुष्टि करते हैं। अभी तक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदा बच्चों की रिपोर्ट से मिलान करा रही है। मृतक का फोटो और विवरण सभी थानों में भेज दिए गए हैं। मामला इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र का है।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

3 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

8 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

23 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago