बरेली: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा हो गया, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। बताया गया कि रेस्टोरेंट में एक नर्सिंग की छात्रा अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रही थी। इसी दौरान किसी ने पार्टी में दो मुस्लिम युवकों की मौजूदगी की सूचना हिंदू संगठनों को दे दी, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।सूचना मिलने पर थाना प्रेम नगर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हिंदू संगठन के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और रेस्टोरेंट में मौजूद छात्रा से पूछताछ की।पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि पार्टी में मौजूद दोनों मुस्लिम युवक उसी के साथ नर्सिंग की पढ़ाई करते हैं और वे उसके सहपाठी हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और किसी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि न पाए जाने पर छात्रा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…
बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…
मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…
Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…
बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…