Advertisement

home

बरेली कैफे कांड: मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर पर केस दर्ज, लव जिहाद का आरोप निकला गलत

बरेली । एक कैफे में हुए विवादित घटनाक्रम के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला एक हिंदू नर्सिंग छात्रा द्वारा अपने दोस्तों के साथ कैफे में बर्थडे पार्टी देने से जुड़ा है, जिसमें उसके साथ पढ़ने वाले दो मुस्लिम छात्र भी शामिल थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान बजरंग दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ता कैफे में पहुंचे और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने छात्रा के मुस्लिम दोस्तों के साथ मारपीट की, वहीं हिंदू छात्रा के साथ भी बदतमीजी की गई।
घटना के बाद कैफे में तोड़फोड़ और चोरी का भी आरोप लगाया गया।

पुलिस जांच में लव जिहाद का आरोप निराधार पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया। मामले में अभी जांच जारी है और कई अन्य लोग भी पुलिस की रडार पर बताए जा रहे हैं।

मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर ने इस मामले में एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। वीडियो में उसने कहा कि वह और उसके साथी सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से कैफे पहुंचे थे, किसी गलत इरादे से नहीं। ऋषभ का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उसके साथियों को जेल भेज दिया।
उसके पिता को सुभाष नगर थाने में बैठा रखा गया, जबकि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

ऋषभ ठाकुर ने मांग की है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करे।

 

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago