Advertisement

home

चैकिंग के दौरान पांच शातिर चोर गिरफ्तार

मीरगंज(बरेली)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पांच शातिर चोरों को हिरासत ले लिया जिनके पास से चोरी किए गये 40 अदद सिल्वर फ्रेम( बिजली के पोल में उपयोग करने हेतु), 01 नाजायज 315 बोर तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस, 03 मोवाइल और एक टैम्पो बरामद किया। पुलिस द्वारा बरामद सिल्वर फ्रेम के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि इस संदर्भ मे ंजनपद बरेली के ही थाना सिरौली में पहले से ही मुकददमा दर्ज है। फिलहाल मीरगंज कोतवाली पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ मुकददमा पंजीकृत करते हुए वाहन को सीज कर दिया और आरोपियों को जेल भेज दिया।
मीरगंज पुलिस द्वारा पकड़े गये पांचो आरोपी अभियुक्तगण
एवरन सिंह पुत्र फूल सिंह, मुनीष कुमार पुत्र छदम्मी लाल, राजीव पुत्र नत्थू लाल, धनपाल पुत्र धारा सिंह सभी निवासी ग्राम ठिरिया खुर्द, कोतवाली मीरगंज जिला बरेली एवं शाने आलम पुत्र शेर मोहम्मद नि0ग्रा0 दियोसास कोतवाली मीरगंज जिला बरेली हैं। इसके अलावा इसी मामले में दो बांछित अभियुक्त गणों में इरफान पुत्र वेदू निवासी नामालूम एवं अनवार पुत्र रहीश निवासी मुरादाबाद का रहने वाला है।
पांचो आरोपी ऐसे चढ़े मीरगंज पुलिस के हत्थे
07 जनवरी को मीरगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह व उप निरीक्षक पंकज कुमार व अरूण कुमार अपने हमराही एचसीपी अनुज कुमार, कांस्टेवल अंकुर सिरोही, अमित कुमार, रजत मलिक के साथ नथपुरा रोड पर वाहन चैकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान पांचो अभियुक्त मय माला बरामदगी के साथ धरे गये।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने ऐसे किया खुलाशा
अभियुक्तगणों से बरामद हुए 40 सिल्वर फ्रेमों के बारे मे ंकी गई पुलिस पूछताछ में अभियुक्त एवरन सिंह पुत्र फूल सिंह आदि ने बताया कि ये फ्रेम हम लोग सिरौली से विगत रात्रि दौरान चोरी करके लाये थे जिन्हें हम लोग टैम्पो में लादकर शाने आलम को बेंचने हेतु दिखाने लाये थे।हम लोग इससे पहले भी इस तरह के फ्रेम शाने आलम तथा इरफान पुत्र वेदू को बेंच चुके थे। इस संदर्भ में जब शाने आलम से पूछा गया तो उसने बताया कि जो माल वह इन लोगों से खरीदता है, उसे वह मुरादाबाद के रहने वाले अनबार पुत्र रहीश को बेंच देता है। इसके उपरांत बरामद फ्रेम के संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि फ्रेम चोरी के हैं। और चोरी की घटना का मुकददमा सिरौली थाना में दर्ज है।
इस संदर्भ में मीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान उपरोक्त पांचो आरोपियों को हिरासत में लिया गया जिनके पास से चोरी के सिल्वर फ्रेम बरामद हुए और नाजायज तमंचा मय जिंदा कारतूस के बरामद हुआ।अभियुक्तगणों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया और बरामद वाहन सीज कर दिया गया !

Express views

Recent Posts

अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के उत्पीड़न के खिलाफ गरजी हिंदू महासभा, स्थायी वेंडिंग जोन की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…

6 hours ago

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…

8 hours ago

खुली बैठक में विकास कार्यों की स्थलीय जांच

बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…

8 hours ago

वैवाहिक परिचय सम्मेलन में एक मंच पर जुटेंगे मैथिल ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां

6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…

8 hours ago

बरेली: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस को देना पड़ा धक्का!

बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…

9 hours ago

बच्चे की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने  पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द

बरखेड़ा।  कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…

1 day ago