बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा शासन की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारियों द्वारा तहसील मुख्यालयों में सुबह 10 से 12 बजे दैनिक रूप से आयोजित होने वाले जनता दर्शन की आज से लाइव मॉनिटरिंग की जनपद मुख्यालय से शुरुआत की गई।
सीएम द्वारा आमलोगों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण और कुशल प्रशासन को प्रभावी बनाने हेतु कुछ दिन पहले जिलाधिकारियों द्वारा की जाने वाली जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग की शुरुआत की गयी थी।
उसी व्यवस्था को जनपद स्तर पर भी लागू करते हुए आज से सभी तहसीलों में आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम की लाइव मॉनिटरिंग की शुरुआत की गई।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस प्रकार तहसीलों मुख्यालय में जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग अब नियमित रूप से की जाएगी उसी प्रकार सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालयों और नगर निकायो के अधिशासी अधिकारी कार्यालयों में सुबह 10 से 12 बजे की जाने वाली जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग तहसील मुख्यालय से किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…
बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14…
बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते…
बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय…