Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

तहसील मुख्यालयों के जनता दर्शन का लाइव मॉनिटरिंग कर रहे DM

  • BDO और EO के कार्यालयों के भी लाइव मॉनिटरिंग के निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा शासन की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारियों द्वारा तहसील मुख्यालयों में सुबह 10 से 12 बजे दैनिक रूप से आयोजित होने वाले जनता दर्शन की आज से लाइव मॉनिटरिंग की जनपद मुख्यालय से शुरुआत की गई।
सीएम द्वारा आमलोगों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण और कुशल प्रशासन को प्रभावी बनाने हेतु कुछ दिन पहले जिलाधिकारियों द्वारा की जाने वाली जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग की शुरुआत की गयी थी।
उसी व्यवस्था को जनपद स्तर पर भी लागू करते हुए आज से सभी तहसीलों में आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम की लाइव मॉनिटरिंग की शुरुआत की गई।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस प्रकार तहसीलों मुख्यालय में जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग अब नियमित रूप से की जाएगी उसी प्रकार सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालयों और नगर निकायो के अधिशासी अधिकारी कार्यालयों में सुबह 10 से 12 बजे की जाने वाली जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग तहसील मुख्यालय से किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!