Advertisement

home

चेकिंग के दौरान शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद


बरखेड़ा । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
आज 3 मई 2026 को थाना बरखेड़ा पुलिस ने नवाबगंज मार्ग स्थित देवहा नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान सचिन पुत्र राजन निवासी ग्राम बर्रामऊ, थाना बरखेड़ा को चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक  के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बरखेड़ा में मुकदमा  दर्ज कर  अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।पीड़ित रमेश पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद, निवासी नई बस्ती वंशींगला, थाना सुभाषनगर (जनपद बरेली) ने बताया कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है, जिसके बाद पीड़ित को सूचना दे दी गई है।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago