चेकिंग के दौरान शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
बरखेड़ा । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
आज 3 मई 2026 को थाना बरखेड़ा पुलिस ने नवाबगंज मार्ग स्थित देवहा नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान सचिन पुत्र राजन निवासी ग्राम बर्रामऊ, थाना बरखेड़ा को चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बरखेड़ा में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।पीड़ित रमेश पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद, निवासी नई बस्ती वंशींगला, थाना सुभाषनगर (जनपद बरेली) ने बताया कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है, जिसके बाद पीड़ित को सूचना दे दी गई है।
