Advertisement

home

आंधी में टीन के साथ उड़े व्यक्ति को अस्पताल पहुंची SDM ने बंधाया ढांढस

  • गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद का आश्वासन

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली/आँवला: तहसील आँवला के ग्राम बामियाना में बुधवार को प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। क्षेत्र में आई भीषण आंधी और तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ग्रामीण नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को आई तेज आंधी इतनी भीषण थी कि ग्राम बामियाना निवासी नन्हे के ऊपर एक टीन शेड उड़कर गिर गया। टीन की चपेट में आने के साथ ही नन्हे हवा के झोंके से उड़कर काफी दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल देवचरा स्थित बी.के. पलक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (SDM) आँवला तत्काल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायल नन्हे से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें दैवीय आपदा राहत मद के अंतर्गत नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

1 day ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

1 day ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

1 day ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

2 days ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

3 days ago