Advertisement

home

खेत से इंजन चोरी, पीड़ित किसान ने थाने में दी तहरीर

​
​बरखेड़ा: क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुरैया ता. फुटाकुआँ के एक किसान का सिंचाई इंजन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान ने इस संबंध में  थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।​ग्राम कुरैया ता.फुटाकुआँ निवासी कृष्ण कुमार पुत्र स्व. जियालाल ने बताया कि उन्होंने कल दिनांक 13 मई 2026 को अपने गन्ने के खेत की सिंचाई के लिए ‘टोपलेंड’ कंपनी का इंजन लगाया था। रात करीब 9 बजे तक वह स्वयं खेत पर मौजूद थे और इंजन वहीं सुरक्षित था,आज गुरुवार  दिनांक 14 मई 2026 की सुबह जब कृष्ण कुमार करीब 5:20 बजे इंजन चलाने के लिए खेत पर पहुँचे, तो वहां से इंजन गायब था। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इंजन चोरी कर लिया।इंजन चोरी होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित को थाने जाकर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।​पीड़ित किसान ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और चोरी गया इंजन बरामद कराने की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि इंजन चोरी होने से उसकी खेती का काम रुक गया है और उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
​

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

12 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago