खेत से इंजन चोरी, पीड़ित किसान ने थाने में दी तहरीर
बरखेड़ा: क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुरैया ता. फुटाकुआँ के एक किसान का सिंचाई इंजन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ग्राम कुरैया ता.फुटाकुआँ निवासी कृष्ण कुमार पुत्र स्व. जियालाल ने बताया कि उन्होंने कल दिनांक 13 मई 2026 को अपने गन्ने के खेत की सिंचाई के लिए ‘टोपलेंड’ कंपनी का इंजन लगाया था। रात करीब 9 बजे तक वह स्वयं खेत पर मौजूद थे और इंजन वहीं सुरक्षित था,आज गुरुवार दिनांक 14 मई 2026 की सुबह जब कृष्ण कुमार करीब 5:20 बजे इंजन चलाने के लिए खेत पर पहुँचे, तो वहां से इंजन गायब था। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इंजन चोरी कर लिया।इंजन चोरी होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित को थाने जाकर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।पीड़ित किसान ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और चोरी गया इंजन बरामद कराने की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि इंजन चोरी होने से उसकी खेती का काम रुक गया है और उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।