Advertisement

home

बहेड़ी के होटल ताज में नाबालिग छात्रा के साथ पकड़ा गया युवक, हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने लिया हिरासत मे

  • बिना सत्यापन नाबालिग को कमरा देने का होटल पर आरोप

बरेली/ बहेड़ी। थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 25 वर्षीय मुजाहिद नाम का युवक वाराणसी की रहने वाली 16 साल की नाबालिग ITI छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले गया। मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों ने भारी विरोध जताया। सुबह करीब 5 बजे पुलिस और हिंदू संगठनों ने होटल में छापा मारकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

होटल ताज में छापेमारी, सुबह 5 बजे पकड़ा गया आरोपी
जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा बनारस की रहने वाली है और फिलहाल बहेड़ी से ITI कर रही है। आरोपी मुजाहिद बिरयानी बेचने का काम करता है। आरोप है कि मुजाहिद छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया और रात भर वहीं रुका। भनक लगते ही हिंदू संगठनों ने बहेड़ी पुलिस को सूचना दी। पुलिस और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से होटल में छापा मारा। पुलिस दोनों को थाने ले गई है। नाबालिग के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। हिमांशु पटेल का आरोप है कि होटल में बिना उचित सत्यापन के नाबालिग लड़कियों को रुकने दिया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर CM योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस को टैग कर आरोपी मुजाहिद और होटल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बहेड़ी पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी मुजाहिद से पूछताछ चल रही है। होटल के रजिस्टर और CCTV की भी जांच की जा रही है कि नाबालिग को कमरा किन दस्तावेजों पर दिया गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

1 day ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

1 day ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

1 day ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

2 days ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

3 days ago