लखनऊ। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शहर के जानकीपुरम क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक भावना के साथ शीतल जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाकर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
सनातन पूजन सामग्री भंडार के सौजन्य से आयोजित इस सेवा शिविर में दोपहर बाद से ही राहगीरों को शीतल जल और शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया। गर्मी से परेशान राहगीरों ने ठंडा शर्बत पीकर राहत महसूस की और आयोजनकर्ताओं की सराहना की।
आयोजक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर मानव सेवा और जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इसी भावना के तहत यह आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक माहौल भी देखने को मिला। सेवा शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आने-जाने वाले लोगों को शीतल पेय वितरित किया।
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…
बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…
बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…