Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश राज्य राष्ट्रीय लखनऊ 

गंगा दशहरा पर शीतल जल सेवा का आयोजन, राहगीरों को पिलाया गया शर्बत

 

लखनऊ। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शहर के जानकीपुरम क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक भावना के साथ शीतल जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाकर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

सनातन पूजन सामग्री भंडार के सौजन्य से आयोजित इस सेवा शिविर में दोपहर बाद से ही राहगीरों को शीतल जल और शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया। गर्मी से परेशान राहगीरों ने ठंडा शर्बत पीकर राहत महसूस की और आयोजनकर्ताओं की सराहना की।

आयोजक अखिलेश मिश्रा  ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर मानव सेवा और जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इसी भावना के तहत यह आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा।

कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक माहौल भी देखने को मिला। सेवा शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आने-जाने वाले लोगों को शीतल पेय वितरित किया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!