Advertisement

home

प्यार के लिए टूटी मजहब की दीवार, मैजवीन बनीं लक्ष्मी, वैदिक रीति से रचाई शादी

बरेली।जिले में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्यार के आगे मजहब की दीवारें भी टूट गईं। शीशगढ़ क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय मैजवीन ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम लक्ष्मी रख लिया और अपने प्रेमी विशाल के साथ वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।

बताया जा रहा है कि विशाल और मैजवीन की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। अलग-अलग धर्मों से होने के कारण दोनों के परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। परिवार की असहमति के बावजूद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से सनातन धर्म स्वीकार किया है। इसके बाद बरेली स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विशाल के साथ सात फेरे लेकर विवाह संपन्न किया गया।

लक्ष्मी का कहना है कि उन्हें हिंदू धर्म की परंपराएं, रीति-रिवाज और जीवन जीने की स्वतंत्रता आकर्षित करती है, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया। वहीं, विवाह के बाद दोनों ने साथ रहने और अपने वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने की इच्छा जताई है।

यह विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस मामले में दोनों ने अपने निर्णय को पूरी तरह स्वैच्छिक बताते हुए किसी प्रकार के दबाव या प्रलोभन से इनकार किया है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

16 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

16 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

16 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

17 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

18 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

1 day ago