Advertisement

home

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने लेखपाल हृदेश चंद्र को किया निलंबित

बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासनिक चाबुक चलना जारी है। ताजा मामला बरेली के आंवला तहसील का है, जहाँ उत्तरदायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एसडीएम (SDM) विदुषी सिंह ने लेखपाल हृदेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शासन की प्राथमिकताओं में शामिल जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर लेखपाल हृदेश चंद्र के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार बृजेश वर्मा को जांच सौंपी गई थी। तहसीलदार द्वारा सौंपी गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में लेखपाल पर लगे लापरवाही के आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर एसडीएम ने निलंबन की यह कड़ी कार्रवाई की।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, निलंबन की इस अवधि के दौरान दोषी लेखपाल हृदेश चंद्र को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

इस पूरे मामले में केवल निलंबन पर ही बात नहीं रुकी है, बल्कि मामले की गहराई से जांच के लिए नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम विदुषी सिंह ने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट कार्यालय में दाखिल करें, जिसके आधार पर आगे की कड़े कदम उठाए जा सकें।

इस कार्रवाई से आंवला तहसील के अन्य राजस्व कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनता की समस्याओं को लटकाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

2 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

14 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

19 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

22 hours ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

23 hours ago