बरखेड़ा : थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के महज 14 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते मंगलवार दोपहर की है। 17 वर्षीय किशोरी उस समय अपने घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक करन घर में घुस आया और उसने किशोरी को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी की मां घर लौटी, तो उसने आरोपी को घिनौनी हरकत करते हुए देख लिया। मां को देखते ही आरोपी धक्का देकर वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही किशोरी के पिता ने थाना बरखेड़ा में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की और दबिश देनी शुरू कर दी। घटना के महज 14 घंटे के भीतर, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी करन को गांव दोलापुर के तिराहे से दबोच लिया।थाना प्रभारी सतेंद्रने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…