Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत 

​मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


​बरखेड़ा : थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के महज 14 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते मंगलवार दोपहर की है। 17 वर्षीय किशोरी उस समय अपने घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक करन घर में घुस आया और उसने किशोरी को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी की मां घर लौटी, तो उसने आरोपी को घिनौनी हरकत करते हुए देख लिया। मां को देखते ही आरोपी धक्का देकर वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही किशोरी के पिता ने थाना बरखेड़ा में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की और दबिश देनी शुरू कर दी। घटना के महज 14 घंटे के भीतर, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी करन को गांव दोलापुर के तिराहे से दबोच लिया।थाना प्रभारी सतेंद्रने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!