Advertisement

home

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम


​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहाँ तालाब में मछलियों को चारा डालने गए एक किसान का शव पानी में उतराता मिला। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दौलतपुर पट्टी निवासी रवि ने बताया कि दौलतपुर पट्टी निवासी 48 वर्षीय तेजराम कश्यप पुत्र प्रहलाद कश्यप गांव के पास ही स्थित तालाब में मत्स्य पालन और सिंघाड़े की खेती का काम करते थे। रोज की भांति तेजराम बुधवार सुबह करीब 10 बजे तालाब पर मछलियों को चारा डालने गए थे। दोपहर तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।
जब मृतक का बड़ा बेटा रवि अपने पिता की तलाश में तालाब पर पहुंचा, तो उसे पानी में शव उतराता हुआ दिखाई दिया। बेटे ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजन फौरन तेजराम को ई-रिक्शा से सीएचसी बरखेड़ा लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया ।
क्षेत्रवासियों के लिए यह घटना हैरान करने वाली है क्योंकि तालाब दौलतपुर से अर्सिया बोझ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। दिन भर लोगों का वहां से आना-जाना लगा रहता है, इसके बावजूद किसी की नजर तालाब में डूबे तेजराम पर नहीं पड़ी।
​तेजराम की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे दो बेटे और पांच बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पत्नी रामबेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

13 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

13 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

13 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

15 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

16 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

18 hours ago