बरखेड़ा: मुख्यमंत्री के जनसभा स्थलपतरासा कुँवरपुर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम नबादा महेश स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास 11 हजार केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर ग्रामीणों द्वारा रखे गए उपलों (बटिया) के ढेर पर गिर गया। देखते ही देखते भीषण आग लग गई, जिससे चार ग्रामीणों का ईंधन जलकर राख हो गया।
रविवार रात करीब 10 बजे पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास अचानक बिजली के तार में तेज स्पार्किंग हुई और चलती लाइन का तार उपलों के ढेर पर आ गिरा। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि उन्होंने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
आग को बेकाबू होते देख ग्रामीणों ने तुरंत पास के तालाब से पानी भरकर मशक्कत शुरू की। ग्रामीणों की सतर्कता और समय रहते बिजली की सप्लाई कटवा देने से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा जनहानि या जान-माल का अधिक नुकसान नहीं हुआ।
इस अग्निकांड में महेंद्र पाल, मलखान (पुत्र सोबरन), धर्मेंद्र और रूपलाल के उपलों के ढेर पूरी तरह जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों ने विभाग से सुरक्षा इंतजामों को और बेहतर बनाने की मांग की है।
बरेली। उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष और बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम को…
बरखेड़ा।भाई दूज के मौके पर मायके गईपत्नी को लेने ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…
बरखेड़ा ।क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर…
बरेली । अलीगंज-सिरौली रोड पर सत्तारनगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने…
बरखेड़ा। ससुराल आए एक युवक पर बुधवार रात गांव के बाहर रास्ते में किसी जंगली…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के…