Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​बरखेड़ा: 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार उपलों के ढेर पर गिरा, चार ग्रामीणों की मेहनत राख

(प्रतीक चित्र)

​बरखेड़ा: मुख्यमंत्री के जनसभा स्थलपतरासा कुँवरपुर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम नबादा महेश स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास 11 हजार केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर ग्रामीणों द्वारा रखे गए उपलों (बटिया) के ढेर पर गिर गया। देखते ही देखते भीषण आग लग गई, जिससे चार ग्रामीणों का ईंधन जलकर राख हो गया।
रविवार रात करीब 10 बजे पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग स्थित कंपोजिट विद्यालय के पास अचानक बिजली के तार में तेज स्पार्किंग हुई और चलती लाइन का तार उपलों के ढेर पर आ गिरा। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि उन्होंने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
​आग को बेकाबू होते देख ग्रामीणों ने तुरंत पास के तालाब से पानी भरकर मशक्कत शुरू की। ग्रामीणों की सतर्कता और समय रहते बिजली की सप्लाई कटवा देने से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा जनहानि या जान-माल का अधिक नुकसान नहीं हुआ।
इस अग्निकांड में महेंद्र पाल, मलखान (पुत्र सोबरन), धर्मेंद्र और रूपलाल के उपलों के ढेर पूरी तरह जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों ने विभाग से सुरक्षा इंतजामों को और बेहतर बनाने की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!