Advertisement

home

दीवार गिरने से दो मासूम चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

बरेली/आंवला।अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कैनी इंचारौ झूनानगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे अंशु (8 वर्ष) पुत्र अजीत और कृष्का (6 वर्ष) पुत्री राजेश उर्फ नन्हें, जो चचेरे भाई-बहन थे, नाश्ते के लिए पापड़ लेने परचून की दुकान पर गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में एक पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चे मलबे में दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अलीगंज थाना पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद एसआई बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

कुछ ही देर बाद आंवला तहसीलदार वृजेश कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से दोनों मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर लेखपाल की टीम ने भी पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों बच्चों के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है और वे गांव के लिए रवाना हो चुके हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Express views

Recent Posts

अखिलेश को मथुरा जाने की चुनौती, सपा-कांग्रेस और ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

बरेली ।  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा…

8 hours ago

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली।  बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक…

8 hours ago

डॉ प्रमोद शर्मा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील तहसील क्षेत्र में पंडित मुकुट बिहारी लाल बैंकट हॉल में प्रमुख समाजसेवी…

9 hours ago

10 दिवसीय रामलीला महोत्सव मेले में दंगल का हुआ आयोजन

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित…

17 hours ago

सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…

17 hours ago

​तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई जख्मी

​बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…

19 hours ago