मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद बरखेड़ा में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। अस्पताल परिसर, थाना परिसर, खंड विकास कार्यालय और स्टेशन रोड पर स्थित हनुमान मढ़ी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर लगे वाटर कूलर महीनों से बंद पड़े हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों को पीने के साफ पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें कीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देते रहे। सुध न लिए जाने के कारण मजबूरन लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान अर्पित शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, माखन लाल, रवि गंगवार, राम निवास, वीरपाल, आनंद और भजनलाल समेत दर्जनों स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नागेंद्र पांडेय ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि वाटर कूलरों में आई तकनीकी खामियों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी कूलरों की मरम्मत कराकर उन्हें आम जनता के लिए फिर से चालू कर दिया जाएगा।
पीलीभीत/पूरनपुर: क्षेत्र में बड़ी नहर, गुरुद्वारा धन्ना बाबा के पास ट्रक में लगी आग और…
बरखेड़ा।क्षेत्र में परिवहन विभाग की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे…
बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड संख्या-9 के पीछे स्थित तालाब में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे…
बरेली । बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई…
बरखेड़ा:सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र में पूरी तरह से भक्तिमय माहौल…
बरखेड़ा:क्षेत्र में सदियों पुराना नागपंचमी का त्योहार सोमवार को पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ…