बरखेड़ा: क्षेत्र में रविवार को हुई सगाई के अगले दिन खुशियां गहरे मातम में बदल गईं। सोमवार की रात पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव पतरसिया के पास 27 वर्षीय चंदन रस्तोगी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
मृतक चंदन रस्तोगी (27), पुत्र सोनी रस्तोगी, की रविवार को सितारगंज क्षेत्र के गांव से मंगनी का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। घर में मेहमानों की मौजूदगी और उत्सव का माहौल था। सोमवार रात करीब 9 बजे चंदन घर से यह कहकर निकला कि वह कुछ ही देर में टहलकर वापस आकर खाना खाएगा। इसके कुछ समय बाद ही परिजनों को उसके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली।
परिजनों ने आनन-फानन में चंदन को एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल बरखेड़ा पहुँचाया। वहां स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे निजी बाहन से इलाज के लिये जिला अस्पताल ले गये जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पांच बहनों और एक बड़े भाई हैं,मृतक बिजली मिस्त्री था।परिजनों का आरोप है कि यह सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने गांव के ही लोगों पर हत्या का संदेह जताया है,बेटे की मौत से मां का रोते रोते बुरा हाल है।
बरखेड़ा (पीलीभीत)। ब्लॉक परिसर बरखेड़ा में आज क्षेत्रीय विधायक की पहल पर आयोजित निःशुल्क दन्त,…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरहा में बिजली विभाग की एक बड़ी और गंभीर…
पीलीभीत। जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस…
पीलीभीत। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक दिन रहा।…
बरेली ।पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) की 7 जुलाई को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी…
बरेली।फतेहगंज पश्चिमी राष्ट्रीय सहकारिता जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय…