Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सगाई के अगले ही दिन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का हत्या का आरोप

बरखेड़ा: क्षेत्र में रविवार को हुई सगाई के अगले दिन खुशियां गहरे मातम में बदल गईं। सोमवार की रात पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव पतरसिया के पास 27 वर्षीय चंदन रस्तोगी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
​मृतक चंदन रस्तोगी (27), पुत्र सोनी रस्तोगी, की रविवार को सितारगंज क्षेत्र के गांव से मंगनी का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। घर में मेहमानों की मौजूदगी और उत्सव का माहौल था। सोमवार रात करीब 9 बजे चंदन घर से यह कहकर निकला कि वह कुछ ही देर में टहलकर वापस आकर खाना खाएगा। इसके कुछ समय बाद ही परिजनों को उसके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली।
​परिजनों ने आनन-फानन में चंदन को एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल बरखेड़ा पहुँचाया। वहां स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे निजी बाहन से इलाज के लिये जिला अस्पताल ले गये जहाँ  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पांच बहनों और एक बड़े भाई हैं,मृतक बिजली मिस्त्री था।​परिजनों का आरोप है कि यह सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने गांव के ही लोगों  पर हत्या का संदेह जताया है,बेटे की मौत से मां का रोते रोते बुरा हाल है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!