पीलीभीत। जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, शासन के निर्देशानुसार निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर को जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है। शासनादेश जारी होने के बाद आज उन्होंने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने डॉ. दलजीत कौर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इस मौके पर जिला पंचायत के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्रशासक डॉ. दलजीत कौर ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा शासन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। हमारी प्राथमिकता जनहित, पारदर्शिता, विकास और सुशासन है। जिला पंचायत के माध्यम से विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी ताकि आम जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरा जा सके।
रुके हुए और नए विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।जिला पंचायत के कामकाज में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।
पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…
बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…