Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​पीलीभीत: डॉ. दलजीत कौर ने संभाला जिला पंचायत प्रशासक का कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का लिया संकल्प


​पीलीभीत। जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, शासन के निर्देशानुसार निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर को जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है। शासनादेश जारी होने के बाद आज उन्होंने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने डॉ. दलजीत कौर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इस मौके पर जिला पंचायत के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त प्रशासक डॉ. दलजीत कौर ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा शासन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। हमारी प्राथमिकता जनहित, पारदर्शिता, विकास और सुशासन है। जिला पंचायत के माध्यम से विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी ताकि आम जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरा जा सके।
रुके हुए और नए विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।जिला पंचायत के कामकाज में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!