Advertisement

home

कांवड़ यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सुकीर्ति माधव ने की समीक्षा बैठक

​पीलीभीत। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान यात्रा मार्गों, संवेदनशील स्थलों तथा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की गहन समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
​बैठक में विगत 10 वर्षों के दौरान सावन माह और कांवड़ यात्रा में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर मंथन किया गया। जनपद में सड़क हादसों और उनमें होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ZERO FATALITY DISTRICT  कार्यक्रम का सख्ती से क्रियान्वयन कराया जा रहा है। इसके तहत जिले के 06 प्रमुख थानो गजरौला, जहानाबाद, न्यूरिया, बरखेड़ा, बीसलपुर और पूरनपुर में समर्पित क्रिटिकल कॉरिडोर (CC) टीमों का गठन किया गया है।
​समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, एएसपी/सीओ सदर नताशा गोयल, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं सभी ZFD थानों की टीमों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

13 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

13 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

13 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

14 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

15 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

22 hours ago