Advertisement

home

तेंदुए के खौफ से सहमे ग्रामीणों को मिली राहत, गांव में पहुंचा वन विभाग का पिंजरा

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुक्मी और पड़ोसी गांव मचवाखेड़ा में पिछले 21 दिनों से तेंदुए के आतंक से दहशत में जी रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली है। लगातार शिकायतों और बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग ने बुधवार दोपहर गांव के पश्चिमी हिस्से में खेतों के बीच तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित कर दिया। पिंजरा लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जल्द तेंदुए के पकड़े जाने की उम्मीद जताई।

पिछले तीन सप्ताह से गांव के आसपास तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं। इस दौरान उसने कई आवारा पशुओं को अपना शिकार बनाया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहा। तेंदुए के डर से किसानों ने खेतों पर जाना कम कर दिया था, जबकि कई परिवारों ने एहतियातन अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया था। पूरा गांव किसी बड़ी अनहोनी की आशंका के बीच भय के साये में जी रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने संभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर बहादुरपुर हुक्मी के पश्चिम दिशा स्थित खेतों के रास्ते पर पिंजरा लगाया। साथ ही पिंजरे की निगरानी के लिए वनकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है।

वनक्षेत्राधिकारी रोहित जोशी ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए सबसे संभावित स्थान पर पिंजरा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पिंजरे की लगातार निगरानी की जा रही है और वन विभाग पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा और क्षेत्र में सामान्य जनजीवन बहाल हो सकेगा।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

13 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

13 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

13 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

14 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

15 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

22 hours ago