Advertisement

home

नाला निर्माण के अतिक्रमण पर गरमाया मामला, स्थानीय विरोध के चलते प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई बेअसर


पीलीभीत।बीसलपुर मार्ग के किनारे नगर पंचायत बरखेड़ा द्वारा बस्ती के जल निकास के लिए बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने पहुँची राजस्व विभाग, नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कड़े विरोध और हंगामे के बीच प्रशासनिक टीम औपचारिकता पूरी कर वापस लौटने को मजबूर हो गई।
बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे पर पहुँची, जिससे अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों में खलबली मच गई।टीम ने नाला निर्माण के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी दी, जिस पर स्थानीय मकान मालिकों ने कड़ा विरोध जताया। स्थिति को गर्माता देख नायब तहसीलदार वीरपाल ने विरोध कर रहे लोगों से बातचीत की, जहाँ कुछ लोगों द्वारा दो दिन का समय मांगे जाने पर उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई,विरोध के बीच कुछ खाली पड़ी जगहों पर छिटपुट कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया, लेकिन महज एक घंटे के बाद ही बापस लौटना पड़ा।
​गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत बरखेड़ा द्वारा दो किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। गोपी कॉलोनी से ब्लॉक तिराहे तक तो नाले का निर्माण पूरा हो चुका है, परंतु ब्लॉक तिराहे से उत्तर की ओर मकान मालिकों और नगर पंचायत के बीच आपसी समन्वय न बन पाने के कारण कई हिस्सों में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय बस्तियों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

13 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

13 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

13 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

14 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

14 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

22 hours ago