बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री के लापता होने के मामले में थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को वह खेत पर धान लगाने गए थे। वापस लौटने पर घर का ताला लगा मिला और उनकी 21 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि गोपालपुर, थाना टिड़िया कला निवासी सोनू पुत्र रामचंद्र उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्री घर से करीब 5हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात भी साथ ले गई है। परिजन आरोपी के घर भी पहुंचे, लेकिन वहां भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित की तहरीर पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सी ओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…