Latest Posts
   

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज, नकदी व जेवरात ले जाने का भी आरोप

बरखेड़ा।  क्षेत्र के एक गांव  निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री के लापता होने के मामले में थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता  के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को वह खेत पर धान लगाने गए थे। वापस लौटने पर घर का ताला लगा मिला और उनकी 21 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि गोपालपुर, थाना टिड़िया कला निवासी सोनू पुत्र रामचंद्र उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्री घर से करीब 5हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात भी साथ ले गई है। परिजन आरोपी के घर भी पहुंचे, लेकिन वहां भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित की तहरीर पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सी ओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि  युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!