Advertisement

home

पुरानी रंजिश में कहासुनी को लेकर मारपीट, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज


पीलीभीत।ना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरेना में मारपीट की एक घटना में थाने में तीन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
​क्षेत्र के गाव पुरैना निवासी श्रीकृष्ण पुत्र बिहारीलाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि दिनांक 2 अगस्त  की शाम करीब 7 बजे जब वह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तब रास्ते में अंशु, मनोज पुत्रगण नन्हेलाल और नन्हेलाल पुत्र परमारीलाल ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगे।
​शोर-शराबा सुनकर जब प्रार्थी का भाई मैकलाल और बेटी गायत्री बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
​पुलिस ने प्रार्थी श्रीकृष्णा की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

5 hours ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

7 hours ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

8 hours ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

19 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

20 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

1 day ago