पुरानी रंजिश में कहासुनी को लेकर मारपीट, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
पीलीभीत।ना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरेना में मारपीट की एक घटना में थाने में तीन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
क्षेत्र के गाव पुरैना निवासी श्रीकृष्ण पुत्र बिहारीलाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि दिनांक 2 अगस्त की शाम करीब 7 बजे जब वह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तब रास्ते में अंशु, मनोज पुत्रगण नन्हेलाल और नन्हेलाल पुत्र परमारीलाल ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगे।
शोर-शराबा सुनकर जब प्रार्थी का भाई मैकलाल और बेटी गायत्री बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने प्रार्थी श्रीकृष्णा की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।