Advertisement

home

बहादुरपुर हुकमी में आवादी के बीच घुसा तेंदुआ, दो बकरियों पर किया हमला,ग्रामीणों में दहशत


​बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुकमी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, लेकिन ताजा घटना ने ग्रामीणों की चिंता को और बढ़ा दिया है। मंगलवार को तेंदुआ सीधे गांव की घनी आबादी के बीच जा पहुंचा और वहां दो बकरियों को अपना शिकार बनाया।
​ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए ने आवादी के बीचों-बीच हमला कर दो बकरियों को निशाना बनाया। इस हमले में एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। गनीमत यह रही कि इस दौरान तेंदुए का सामना किसी ग्रामीण से नहीं हुआ, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।
​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने गांव के अंदर पहुंचकर जांच की और आवादी के बीच तेंदुए के पगमार्क (पंजों के निशान) पाए जाने की पुष्टि की है।
​ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए की दहशत कोई नई नहीं है। लगभग 10 दिन पहले भी बजाज चीनी मिल के पीछे झाड़ियों में एक सियार को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। उस घटना के बाद वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा भी लगाया गया था, लेकिन तेंदुआ उसमें नहीं फंसा। पिंजरा बेअसर साबित होने के बाद अब तेंदुआ घूमते-घूमते सीधे गांव की आवादी तक पहुंच गया है।
​तेंदुए के इस तरह दिनदहाड़े और आवादी के बीच बेखौफ घूमने से ग्रामीणों में भारी दहशत और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि वन विभाग ने जल्द ही इस आदमखोर या जंगली जानवर को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो कोई बड़ा जन नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे बढ़ाने और क्षेत्र में गश्त तेज करने की मांग की है।

Express views

Recent Posts

बरसात की शुरुआत में ही खुली पोल, नालियों का गंदा पानी घरों में घुसा

​ बरखेड़ा।बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत पौटां कलां की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर…

3 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,तमंचे व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल

अमरिया (पीलीभीत)।जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध असलाहधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

6 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला संपन्न, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर 'हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा'…

8 hours ago

अवैध कब्जों और भूमाफियाओं के खिलाफ हिन्दू महासभा का हल्लाबोल,सदर तहसील में धरना, SDM को सौंपा ज्ञापन

  पीलीभीत। जनपद में सरकारी तालाबों, ग्राम समाज, नजूल, शत्रु संपत्ति और श्मशान भूमियों पर…

9 hours ago

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट, मासूम बच्चों समेत घर से निकाला ,पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।​ क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी पीड़िता मंजू देवी ने तहरीर देते हुये बताया…

1 day ago

पुरानी रंजिश में कहासुनी को लेकर मारपीट, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

पीलीभीत।ना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरेना में मारपीट की एक घटना में थाने…

1 day ago