Advertisement

home

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत


​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी द्वारा विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करने और लातों-घूंसों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
​ग्राम फूटे कुआं कुरैया निवासी धनदेवी पत्नी राजपाल ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव का रहने वाला विनोद पुत्र कालीचरन आए दिन शराब पीकर उनके दरवाजे के सामने आकर अभद्र गालियां देता है। जब इसका विरोध किया गया तो वह रंजिश मानने लगा।
​पीड़िता के अनुसार, 9 अगस्त की शाम करीब 8 बजे वह गांव की ही एक परचून की दुकान पर घरेलू सामान खरीदने जा रही थीं। रास्ते में विनोद का मकान है, जहां अकेला देखकर उसने गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और रास्ता रोकते हुए धमकी दी कि तू बहुत बोलती है, आज तुझे ठीक कर दूंगा।
​आरोप है कि इतना कहते ही उसने मारपीट शुरू कर दी, और तभी विनोद की पत्नी छाया भी वहां आ गई। दोनों ने मिलकर महिला को बुरी तरह लातों-घूंसों से पीटा। इतना ही नहीं, विनोद ने पीड़िता के हाथ को दांतों से काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर में घुस गए।
​पीडि़ता ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

5 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

5 hours ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

6 hours ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

1 day ago

राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

मीरगंज, बरेली। ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत राजेन्द्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में…

1 day ago