बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज सोमवार को गाजीपुर कुंडा के शीतला माता धाम से कांवड़ यात्रा धूमधाम के साथ कछला घाट के लिए रवाना हुई। दोपहर ठीक 2 बजे लगभग 70 कांवड़ियों का यह जत्था गंगाजल लेने के वास्ते पैदल यात्रा पर निकला।
यात्रा के प्रस्थान से पूर्व गांव स्थित शिव मंदिर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान साधु-संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पूजन और भव्य आरती-वंदना संपन्न की गई, जिसमें कांवड़ियों ने भाग लिया।
कांवड़ यात्रा के प्रस्थान के समय पूरा गांव भक्तिमय नजर आया। यात्रा को विदाई देने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और बहनें एकत्र हुईं। सभी ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी इस पवित्र यात्रा की सफलता की कामना करते हुए उन्हें विदा किया।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…