Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था


​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर कुंडा के शीतला माता धाम से कांवड़ यात्रा धूमधाम के साथ कछला घाट के लिए रवाना हुई। दोपहर ठीक 2 बजे लगभग 70 कांवड़ियों का यह जत्था गंगाजल लेने के वास्ते पैदल यात्रा पर निकला।
यात्रा के प्रस्थान से पूर्व गांव स्थित शिव मंदिर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान साधु-संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पूजन और भव्य आरती-वंदना संपन्न की गई, जिसमें कांवड़ियों ने भाग लिया।

कांवड़ यात्रा के प्रस्थान के समय पूरा गांव भक्तिमय नजर आया। यात्रा को विदाई देने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और बहनें एकत्र हुईं। सभी ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी इस पवित्र यात्रा की सफलता की कामना करते हुए उन्हें विदा किया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!