Advertisement

home

गौशाला की गाय को तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में फैली दहशत

बरखेड़ा: क्षेत्र के ग्राम रामनगर जगतपुर स्थित अस्थायी गौशाला में बीती मंगलवार की रात एक तेंदुआ तार की बाउंड्रीकूदकर अंदर घुस गया। तेंदुए के हमले से गौशाला में बंधी गायों में अफरातफरी मच गई। एक गाय डर के मारे बाउंड्री कूदकर अपनी जान बचाने के लिए भागी, लेकिन तेंदुए ने उसका पीछा किया और गौशाला से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में उसे दबोचकर मार डाला। घटना के समय डर के कारण चौकीदार राना बाबू अपने कमरे से बाहर नहीं निकल सका।​बुधवार सुबह खोजबीन करने पर गाय का आधा-खाया हुआ शव एक खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रशासक कुंदनलाल द्वारा वन विभाग और पशु चिकित्साधिकारी बरखेड़ा को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पशु चिकित्साधिकारी बरखेड़ा डॉ. हरपाल ने बताया कि मृत गाय के शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद ग्राम प्रशासक और वन विभाग की टीम की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी रोहित जोशी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर टीम ने बारीकी से जांच की है, जहां तेंदुए के पगचिन्ह जैसे निशान मिले हैं। हालांकि, मौके पर घास अधिक होने के कारण पगचिन्ह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन प्राथमिक अनुमान यही लगाया जा रहा है कि गाय को अपना शिकार बनाने वाला तेंदुआ ही है।
तेंदुए के इस प्रकार आबादी के नजदीक व गौशाला तक पहुंच जाने और मवेशी को निवाला बनाने की घटना से आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत और भय का माहौल है। ग्रामीण अपनी और अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

12 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

12 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

12 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

12 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

1 day ago