बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। तीन दिन के भीतर तेंदुए ने एक और निराश्रित बछड़े को अपना निवाला बना लिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गौशाला से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में बछड़े का अधखाया शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग और पशु चिकित्साधिकारी बरखेड़ा को दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों, वन विभाग और राजस्व विभाग की मौजूदगी में बछड़े के शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव की अंत्येष्टि कर दी गई।ग्राम प्रधान कुंदन लाल ने बताया कि शुक्रवार रात किसी समय क्षेत्र में मौजूद तेंदुए ने निराश्रित बछड़े को अपना शिकार बना लिया। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई।पशु चिकित्साधिकारी हरपाल ने बताया कि बछड़े के शव का वन विभाग, ग्राम प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद अंत्येष्टि कर दी गई।लगातार पशुओं को तेंदुए द्वारा शिकार बनाए जाने से ग्रामीणों में अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
बरखेड़ा। करीब एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्षेत्र के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम आमडार निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज में कार की…
पीलीभीत।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का…
विनय सक्सेना@express views पीलीभीत। गुरूवार को संतोष होटल में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा )…
बरेली। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे…